सीवान में तेज रफ्तार का कहर, कार से भिड़ा मछलियों से भरा पिकअप, सड़क पर फैली मछलियां, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बिछी मछलियाँ

Siwan road Accident : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर थाना गेट के सामने मछलियों से लदी पिकअप और एक कार की टक्कर में पिकअप सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
Siwan road Accident : (आनंद ) जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर थाना गेट के सामने मछलियों से लदी पिकअप और एक कार की टक्कर में पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर मछलियां बिखर गईं, जिन्हें लेने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में पिकअप चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं.

Siwan News : थाना गेट के सामने हुआ हादसा

घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2:15 बजे बड़हरिया थाना गेट के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मछलियों से लदी बोलेरो पिकअप गोपालगंज जिले के महम्मदपुर मोड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरौली की तरफ से सीवान जा रही एक फॉर्च्यूनर कार से उसकी टक्कर हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

टक्कर के बाद पलटा पिकअप, सड़क पर बिखरीं मछलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप को देखकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन पिकअप का पिछला हिस्सा कार के अगले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मछलियों से भरा पिकअप सड़क पर पलट गया और उसमें लदी मछलियां चारों ओर बिखर गईं.

मछली लेने के लिए जुट गई ग्रामीणों की भीड़

सड़क पर बड़ी मात्रा में मछलियां बिखरने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग सड़क पर गिरी मछलियां उठाने लगे। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो लोगों को आई मामूली चोट

हादसे में पिकअप चालक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी लवकुश कुमार तथा खलासी राम सहाय को मामूली चोटें आईं। दोनों को पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने हटवाए वाहन, सामान्य हुआ आवागमन

हादसे की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मुख्य सड़क से हटवाया, ताकि यातायात बाधित न हो। इसके बाद आवागमन सामान्य कराया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also read : वैशाली में सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा, वीक्षकों के पास मिला उत्तर पत्रक, केंद्र अधीक्षक समेत 3 पर FIR

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन