सीवान में डकैती की साजिश रच रहे 8 बदमाश गिरफ्तार: देसी पिस्तौल, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, कार और 6 मोबाइल बरामद

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.गिरफ्तार आरोपी व मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और कार भी बरामद की है.

विज्ञापन

Siwan Dacoity Plan Busted : सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया. गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में आठ बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से हथियार, कारतूस, कार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Siwan News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दबोचे आठ बदमाश

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि 8 जुलाई को सूचना मिली थी कि आंदर थाना क्षेत्र के गढ़ार गांव में कुछ अपराधी हथियारों के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पिस्तौल, कट्टा, कारतूस और कार बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, एक कार और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बधौनी गांव निवासी प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, गोविंद कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार तथा आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ अमर शामिल हैं.

दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस के अनुसार अजीत कुमार उर्फ अमर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं प्रकाश कुमार पर भी बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कई केस दर्ज हैं.

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आंदर थाना में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : सीवान सदर अस्पताल का सर्वर ठप, घंटों रुका इलाज; मरीजों और कैदियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन