शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ऑर्केस्ट्रा विवाद में दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

Siwan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: ऑर्केस्ट्रा विवाद में दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान जिले के नगई गांव में शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में दूल्हे के चाचा मनीष कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

फरमाइशी गीत को लेकर शुरू हुआ विवाद

Siwan News: (अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट) सीवान जिले के नागी गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी शुरू हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या

इस हमले में दूल्हे के चाचा मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी ओम प्रकाश शाह के पुत्र मनीष कुमार साह के रूप में हुई है.

बारात में कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने भतीजे की बारात लेकर नगई गांव पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था. रात करीब साढ़े बारह बजे गीत को लेकर कहासुनी हुई, जिसे उस समय शांत करा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद कुछ युवक फिर लौटे और बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया.

पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

हत्या की घटना के बाद दूल्हा पक्ष में भारी आक्रोश है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोग आरोपी के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा लगातार लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: साइबर ठगी की जांच में हरियाणा पुलिस की पटना में छापेमारी, कई इलाकों में दबिश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन