सीवान: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत प्लांट निर्माण की तैयारी तेज, महाराजगंज में भूमि का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
महाराजगंज में भूमि का निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत की टीम

महाराजगंज में भूमि का निरीक्षण करते हुए नगर पंचायत की टीम

Siwan News: महाराजगंज नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत एमआरएफ, कंपोस्ट प्लांट, एसएलएफ और एसटीपी-एफएसटीपी प्लांट निर्माण के लिए सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

Siwan News: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था विकसित करने के लिए एमआरएफ (MRF), कंपोस्ट प्लांट, एसएलएफ (SLF) तथा एसटीपी-एफएसटीपी (STP-FSTP) प्लांट के निर्माण की कवायद तेज हो गई है. इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने रामापाली और बड़का टेघड़ा गांव में सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना है.

अधिकारियों ने जांची भूमि की उपयुक्तता

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने दोनों चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध सरकारी भूमि का भौतिक निरीक्षण कर उसकी उपयुक्तता का बारीकी से आकलन किया. निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम द्वारा भूमि की वास्तविक भौगोलिक स्थिति, मुख्य पहुंच मार्ग, आबादी से दूरी तथा भविष्य में होने वाले निर्माण की संभावनाओं और तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

भूमि चयन के बाद होगी कार्रवाई

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता के लिए अपशिष्ट प्रबंधन के आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है. इसके लिए सभी मानकों को पूरा करने वाली उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन किया जा रहा है. विभागीय स्तर पर भूमि चयन की यह प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रशासनिक व निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

निरीक्षण में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर पंचायत के सहायक अभियंता अभिषेक आनंद, राजस्व पदाधिकारी राशिद हसन, स्वच्छता पदाधिकारी सोनाली छाया, कनीय अभियंता निलेश, प्रधान सहायक प्रत्युष कुमार गौतम तथा राजस्व कर्मचारी ऋतुराज मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों की इस टीम ने जमीन के दस्तावेजों और नक्शे के अनुसार स्थलीय सीमाओं का भी मिलान किया.

Also Read: रेल यात्रियों को राहत: बरौनी और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, 16-16 अतिरिक्त फेरे चलेंगी

विज्ञापन
Afjal Anwar

लेखक के बारे में

By Afjal Anwar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन