सीवान में दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
Murder

सांकेतिक तस्वीर

सीवान के खेड़ाय गांव में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए मुकेश श्रीवास्तव की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव में हुई फायरिंग की घटना में घायल मुकेश श्रीवास्तव की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

झगड़ा रोकने के दौरान चली थी गोली

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को खेड़ाय गांव में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को रोकने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान मुकेश श्रीवास्तव के पेट में गोली लग गई. गंभीर हालत में उन्हें पहले सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान 19 जुलाई को उनकी मौत हो गई.

दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया सरेंडर

घटना के बाद आंदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. कार्रवाई के दौरान 17 जुलाई को आरोपी शिव शंकर पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके बाद 18 जुलाई को दूसरे आरोपी कन्हैया साह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश के कारण नामजद आरोपी शिवम शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मुकेश श्रीवास्तव की मौत की सूचना मिलने के बाद सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा स्वयं खेड़ाय गांव पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन