सीवान जिले में रामजानकी पथ परियोजना में मुआवजा भुगतान तेज करने का डीएम का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले में सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने रामजानकी पथ NH-227A परियोजना के लिए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

सीवान. जिले में सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की. इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

रामजानकी पथ परियोजना में मुआवजा भुगतान पर जोर

बैठक में जिला पदाधिकारी ने रामजानकी पथ एनएच-227ए (गुठनी-सीवान) परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित हो रही है, उनसे अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर जल्द जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमा कराएं, ताकि मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो.

सड़क निर्माण की बाधाएं जल्द हटाने के निर्देश

डीएम ने रामजानकी पथ एनएच-227ए (सीवान-मशरख) खंड में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो, इसके लिए सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए.

औद्योगिक क्षेत्र और न्यायालय पहुंच पथ की प्रक्रिया होगी तेज

बैठक में मैरवा अंचल में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिन्हित भूमि की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया. वहीं महाराजगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय तक पहुंच पथ के निर्माण के लिए भू-अर्जन अधिनियम-2013 के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी दिए गए. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का आपसी समन्वय के साथ शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन