सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 20 लाख की लूट, अपाचे सवार पांच अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पूछताछ करती पुलिस

Bihar Crime: सीवान के जीरादेई स्थित जामापुर बाजार में पांच हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से करीब 20 लाख के सोने-चांदी और नकदी लूट ली. भागते समय अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग की.

विज्ञापन

Bihar Crime, जितेंद्र उपाध्याय: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने बुधवार को जामापुर बाजार स्थित ॐ साई वर्तन भंडार में घुसे पांच हथियारबंद बदमाश करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई. पांचों अपराधी दो अपाची बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार को कब्जे में लिया और दुकान में रखे करीब 300 ग्राम सोना, लगभग 9 किलो चांदी और नकदी लूट ली. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

भागते समय बाजार में की ताबड़तोड़ फायरिंग

लूट के बाद बदमाशों ने लोगों में डर फैलाने के लिए बाजार में 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की. अचानक गोलियों की आवाज से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. पूरे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.

फायरिंग के बीच जब बदमाश भाग रहे थे, तभी स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस दिखाया. पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी को लोगों ने तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शादी सीजन के लिए रखा था भारी मात्रा में गहना

दुकान मालिक टिंकू सोनार ने बताया कि लग्न का मौसम होने की वजह से शादी-विवाह के कई ऑर्डर पूरे करने के लिए बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने दुकान में रखे गए थे. अपराधियों ने वही सारा सामान लूट लिया. पीड़ित ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जीरादेई SHO राहुल तिवारी ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि उसके आधार पर जल्द बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी कर ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 9 मई तक पूरे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन