बालू की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, सीवान पुलिस ने 527 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्करों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Siwan Crime News : सीवान के मैरवा में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 527 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. ट्रक बिहार में बालू ढुलाई के लिए इस्तेमाल हो रहा था.

विज्ञापन

Siwan Crime News : सीवान के मैरवा में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 527 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. ट्रक बिहार में बालू ढुलाई के लिए इस्तेमाल हो रहा था, जबकि वापसी में उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लाकर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरनी छापर चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोमवार रात थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में धरनी छापर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका गया. शुरुआती जांच में ट्रक खाली मिला, लेकिन उसमें बालू के अवशेष मौजूद थे. केबिन की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई 527 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर ली.

दो तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जगदीशपुर कुशही गांव निवासी रतन पासवान और संतोष पासवान के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बालू की ढुलाई, वापसी में शराब की तस्करी

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ट्रक से बिहार में बालू की ढुलाई की जाती थी. इसके बाद वापसी में उत्तर प्रदेश के देवरिया से अंग्रेजी शराब लोड कर उसे मुजफ्फरपुर पहुंचाया जाता था. पुलिस के अनुसार बालू की आड़ में शराब की तस्करी कर जांच एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश की जा रही थी.

मुजफ्फरपुर में किसे पहुंचनी थी शराब, जांच जारी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के बिहार के विभिन्न जिलों में शराब सप्लाई करने की बात सामने आई है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब मुजफ्फरपुर में किसे पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं.

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

यूपी-बिहार सीमा पर स्थित धरनी छापर चेकपोस्ट पर कार्रवाई के बाद मैरवा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सख्त कर दी है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : भोजपुर में बहुजन महापंचायत का ऐलान, आखिर क्यों वायरल हो रहा यह पोस्टर? जानिए पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन