Bihar: सीवान में कई लोगों की मौत की आशंका, जहरीला पेय पदार्थ पीने से कई लोगों की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में कई लोगों की मौत जहरीला पेय पदार्थ पीने से हो गयी है. वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News: सीवान में जहरीला पेय पदार्थ पीने से कई लोगों की मौत की सूचना है. जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में ये घटना हुई है. वहीं कई अन्य लोगों की स्थिति गंभीर है. गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर इनका इलाज कराया जा रहा है. हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं की गयी है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. ग्रामीणों का दावा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीवान में कई लोगों की मौत

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहरीला पेय पदार्थ पीने से कई लोगों की मौत की खबर है. जबकि अन्य कई गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाजरत हैं.हालांकि अभी प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है.

ALSO READ: Bihar News: सीवान और सारण में आफत बना जहरीला पेय पदार्थ, जांच के लिए विशेष टीम पटना से हुई रवाना

प्रशासन की टीम कर रही कैंप

यह घटना मंगलवार के देर रात की बतायी जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के एक व्यक्ति की रात में ही परिजनों ने अत्येष्टी कर दी. इस बीच घटना स्थल के लिये डीएम व एसपी रवाना हो गये हैं. जबकि एसडीपीओ महाराजगंज मौके पर ही कैंप कर रहे हैं. गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.

जांच टीम का गठन किया गया

इधर, सारण जिले में भी जहरीला पेय पदार्थ के सेवन से कई लोगों की हालत बिगड़ी है. एक व्यक्ति की मौत की अपुष्ट जानकारी भी सामने आयी है. सारण और सिवान के इन मामलों की जांच शुरू कर दी गयी है. मद्य निषेध विभाग पटना की ओर से एक टीम का गठन किया गया है जो मौके के लिए रवाना हो चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन