सीवान: भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में इंटरनेट टावर पर गिरा ठनका, कंप्यूटर सिस्टम समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

Updated:
विज्ञापन
फोटो :प्रखंड कार्यालय | Prabhat Khabar Network

प्रखंड कार्यालय | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान इंटरनेट टावर पर वज्रपात हो गया. घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन आरटीपीएस कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जल गया.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर तेज बारिश और गरज के बीच इंटरनेट सेवा के लिए लगाए गए टावर पर वज्रपात हो गया. वज्रपात इतना तेज था कि कार्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को तेज झटका महसूस हुआ. हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी. वज्रपात से आरटीपीएस कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जल गया, जबकि कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

आरटीपीएस कार्यालय का सिस्टम जला

जानकारी के अनुसार, बेल्टॉन कंपनी की ओर से इंटरनेट सेवा के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में टावर लगाया गया है. शनिवार करीब तीन बजे तेज बारिश और गरज के दौरान इसी टावर पर ठनका गिर गया. इसके बाद आरटीपीएस कार्यालय में लगा कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जल गया. वहीं, आवास सहायकों के कार्यालय में लगे कंप्यूटर सिस्टम भी वज्रपात से प्रभावित हुए हैं.

अधिकारियों और कर्मियों ने महसूस किया तेज झटका

घटना के समय बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ धीरज कुमार पाण्डेय, आरटीपीएस कार्यालय के आईटी सहायक इशरत अली, अनुज कुमार, प्रखंड कार्यालय के कर्मी प्रफुल्ल नारायण समेत अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में मौजूद थे. वज्रपात के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित रहे.

सीओ कार्यालय का पंखा भी जला

सीओ धीरज कुमार पाण्डेय ने बताया कि वज्रपात के कारण उनके कार्यालय का पंखा भी जल गया है. घटना में सबसे अधिक नुकसान कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हुआ है. प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन