सीवान की बेटी रागनी का कमाल: राजगीर एक्सीलेंस सेंटर के लिए वेटलिफ्टिंग में चयन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिभागी रागनी

सिसवन प्रखंड की बेटी रागनी गुप्ता ने भारोत्तोलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजगीर के खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में जगह बनाई है. 77 किलो बालिका वर्ग में उनका चयन प्रखंड और जिले के लिए गर्व का क्षण है.

विज्ञापन

Rajgir Excellence Center: सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी कन्हैया गुप्ता की बेटी रागनी ने भारोत्तोलन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है. रागनी का चयन बिहार के राजगीर स्थित एक्सीलेंस सेंटर के लिए हुआ है. चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

77 किलो बालिका भार वर्ग में रागनी का चयन

रागनी को प्रशिक्षण देने वाले प्रेम बाबू माथुर ने बताया कि वेटलिफ्टिंग में 77 किलो बालिका भार वर्ग में रागनी का चयन खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, राजगीर खेल विश्वविद्यालय के लिए हुआ है. वहीं बालक वर्ग में बड़हरिया प्रखंड के अवनीश नारायण सिन्हा का 110 किलो भार वर्ग में चयन किया गया है.

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद मिली जगह

बताया गया कि दोनों प्रतिभागियों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गयी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन राजगीर स्थित एक्सीलेंस सेंटर के लिए किया गया.

प्रशिक्षण के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

प्रशिक्षक प्रेम बाबू माथुर ने उम्मीद जतायी कि एक्सीलेंस सेंटर में बेहतर प्रशिक्षण मिलने के बाद रागनी और अवनीश भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी.

स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों को दी बधाई

रागनी और अवनीश के चयन पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विशाल राज, डॉ पंकज कुमार, डॉ अशोक कुमार भारती, डॉ विजेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी. लोगों ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.

मेहनत और लगन का परिणाम है चयन

परिजनों ने कहा कि बेटी और बेटे की मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास का यह परिणाम है. राजगीर एक्सीलेंस सेंटर के लिए चयन होने से परिवार को गर्व है. परिजनों ने उम्मीद जतायी कि दोनों खिलाड़ी आगे चलकर बड़ी प्रतियोगिताओं में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन