सीवान के हसनपुरा में तुरहा समाज ने शनिचरा बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की

Updated:
विज्ञापन

अरोड़ा स्थित शनिचरा स्थान पर पूजा-अर्चना को ले उमड़ी भीड़

हसनपुरा के अरंडा, हसनपुरा और उसरी बुजुर्ग में तुरहा समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने कुल देवता शनिचरा बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. यह पूजा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे बुजुर्ग युवा पीढ़ी से आगे बढ़ाने का आह्वान कर रहे हैं.

विज्ञापन

Shanichara Baba Puja: नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा, हसनपुरा और उसरी बुजुर्ग में शनिवार को तुरहा समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने कुल देवता शनिचरा बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना शुरू हुई और दिनभर पूजा स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने शनिचरा बाबा की प्रतिमा पर जल, फूल, तेल, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. लोगों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया.

पीढ़ियों से चली आ रही है पूजा की परंपरा

स्थानीय श्रद्धालु व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शनिचरा बाबा की पूजा तुरहा समाज की प्राचीन कुल परंपरा का हिस्सा है. समाज के पूर्वजों द्वारा शुरू की गयी इस परंपरा का आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी निर्वहन किया जा रहा है.

बुजुर्गों ने युवाओं से परंपरा आगे बढ़ाने की अपील की

पूजा के दौरान समाज के बुजुर्गों ने युवाओं से अपनी संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. श्रद्धालुओं ने बाबा से परिवार की खुशहाली और समाज की समृद्धि की प्रार्थना की.

दिनभर बना रहा भक्तिमय माहौल

शनिचरा बाबा की पूजा को लेकर तीनों स्थानों पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

मौके पर देवराज साह, शिव शंकर साह, कल्लू साह, जितेंद्र साव, गंभीरी साह, नेउर साह, शंकर साह, दुर्गा साह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन