संदिग्ध परिस्थिति में भाजपा नेता की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2024 9:39 PM
दरौंदा (सीवान)दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी भाजपा नेता राजकुमार ठाकुर की सोमवार की अहले सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उनकी कार दरौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर दरौंदा रेलवे फाटक के समीप गहरे गड्ढे में पलटी हुई मिली.
संवाददाता, दरौंदा (सीवान)दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी भाजपा नेता राजकुमार ठाकुर की सोमवार की अहले सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उनकी कार दरौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर दरौंदा रेलवे फाटक के समीप गहरे गड्ढे में पलटी हुई मिली. बताया जाता है कि रविवार की मध्य रात्रि में चार युवक राजकुमार को उनके दरवाजे पर छोड़ कर चले गये. परिजनों के मुताबिक घर आते ही उनको लगातार उल्टी होने लगी, तो परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. वहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि राजकुमार किसी शादी समारोह से देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे. इस बीच उनकी कार दरौंदा रेलवे फाटक के समीप गड्ढे में पलट गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. दूसरी तरफ, परिजनों के मुताबिक राजकुमार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे. रात में ही चार युवक उन्हें घर पर छोड़ कर चले गये थे. इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. ऐसे में यह हादसा नहीं लग रहा है. फिर, कार गड्ढे में कैसे पलटी, इसको लेकर सवाल खड़ा हो रहे हैं. थाना प्रभारी छोटन कुमार ने कहा कि परिजनों की तरफ से आवेदन मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










