सीवान में शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 50 लीटर देशी शराब बरामद; दो गिरफ्तार, महिला फरार

Updated:
विज्ञापन

फोटो :भगवानपुर हाट मॉडल थाना | Prabhat Khabar Network

बिहार के भगवानपुर हाट में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब जब्त की है। मामले में पिता-पुत्र समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Siwan News : भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर और बानबे चरौली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक महिला धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 लीटर शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एएसआई अनिल कुमार सिंह और पीएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगदीशपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान शत्रुधन यादव और उनके पुत्र छोटू कुमार को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

महिला के घर से मिली 20 लीटर शराब, पुलिस के पहुंचते ही फरार

वहीं, बानबे चरौली गांव में सुनीता देवी के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. यहां से 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही सुनीता देवी मौके से फरार हो गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार महिला के खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार दोनों धंधेबाज भेजे गए जेल

पुलिस ने गिरफ्तार शत्रुधन यादव और छोटू कुमार के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

शराब के नशे में चार लोग भी गिरफ्तार

इधर, थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने शराब के नशे में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में नदुआ गांव निवासी बलिन्द्र राय तथा जगदीशपुर गांव के बालदेव राय, विकास कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं. सभी आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन