आग में दो लाख की संपत्ति जलकर राख
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 Mar 2026 9:52 PM
थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में सोमवार की देर शाम लगी आग में पूरा घर जलकर राख हो गया. कोढ़वलिया गांव निवासी कामेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम वो अपने घर के सामने बैठा था. अचानक घर के अंदर से धुआं निकलता देख महिलाएं चिल्लाने लगी. जिसके बाद आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि आग की तेज लपटें पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया.
प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में सोमवार की देर शाम लगी आग में पूरा घर जलकर राख हो गया. कोढ़वलिया गांव निवासी कामेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम वो अपने घर के सामने बैठा था. अचानक घर के अंदर से धुआं निकलता देख महिलाएं चिल्लाने लगी. जिसके बाद आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि आग की तेज लपटें पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने से तीन गाय, दो बछड़े, अनाज, कपड़ा, कागजात, नकदी जलकर पूरी तरह राख हो गया. वही आग लगने की घटना में गृहस्वामी कामेश्वर नाथ तिवारी भी पूरी तरह झुलस गए. जिनको ग्रामीण और परिजन उनको गंभीर हालत में लेकर पीएचसी लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. आग से झुलसने में गृह स्वामी की हालत गंभीर है. बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि आवेदन पीड़ित परिवार की तरफ से मिला है. इसकी जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में भी काफी सहयोग किया. पीड़ित परिवार के तरफ से आवेदन मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










