सीवान में 9 सितंबर से पोषण माह, आहार विविधता और प्रोटीन पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सीवान में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह-2026 मनाया जायेगा. इस दौरान पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर रहेगा.

विज्ञापन

आहार विविधता और प्रोटीन पर विशेष जोर

आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता गतिविधियां होंगी. महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री माताओं को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जायेगा.

बच्चों के पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर फोकस

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा और गर्म पके भोजन के महत्व की जानकारी दी जायेगी. बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में उचित पोषण और प्रारंभिक उद्दीपन की भूमिका के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभों की भी जानकारी दी जायेगी.

रोज होंगी कम से कम पांच गतिविधियां

पोषण माह के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियां आयोजित करनी होंगी. इनका प्रतिवेदन और आंकड़े जन आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन