सीवान में रातभर चला विशेष गश्ती अभियान, बैंक-एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

रात्रि गश्ती के दौरान बैंक की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान संवेदनशील स्थानों जैसे बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

Siwan Police: पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकान, प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण और चेकिंग की गयी.

विज्ञापन

संदिग्ध लोगों और वाहनों पर रही नजर

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी. विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनकी जांच की गयी. पुलिसकर्मियों ने रात के समय प्रमुख बाजारों, बैंक और एटीएम परिसरों सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ायी गयी चौकसी

गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया. रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ायी गयी है.

नियमित रूप से जारी रहेगी वाहन जांच

पुलिस प्रशासन के अनुसार, रात्रि गश्ती अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती और वाहन जांच आगे भी जारी रहेगी. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन