सीवान की लापता छात्रा बनारस में मिली, जीरादेई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर चली गयी थी
बरामद अनुष्का राय
असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से लापता 12 वर्षीय अनुष्का राय को पुलिस ने बनारस से सकुशल बरामद कर लिया है. छात्रा के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है. अनुष्का स्कूल बैग लेकर घर से निकली थी और ट्रेन से बनारस चली गई थी.
Missing student: असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार राय की 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का राय के सोमवार को लापता होने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, पुलिस की तत्परता से छात्रा को बनारस से सकुशल बरामद कर लिया गया. छात्रा के घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.
अनुष्का डिवाइन पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है. परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 4:45 बजे वह स्कूल बैग लेकर घर से निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद छात्रा का पता नहीं चल सका.
इसके बाद छात्रा के पिता अरविंद कुमार राय ने असांव थाना और जीआरपी में सनहा दर्ज कराया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान असांव थाना पुलिस को बनारस के आदमपुर थाना क्षेत्र से फोन के माध्यम से छात्रा के वहां होने की सूचना मिली. पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी.
परिजनों के अनुसार, अनुष्का जीरादेई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बनारस चली गयी थी. सूचना मिलने के बाद परिजन बनारस पहुंचे और छात्रा को सकुशल अपने साथ घर ले आये. छात्रा के बरामद होने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए