PM Modi Bihar Visit: शहाबुद्दीन के गढ़ में दहाड़ेंगे पीएम मोदी, 20 जून को बड़ी जनसभा की तैयारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jun 2025 1:07 PM

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. इस बीच लगातार उनका बिहार दौरा हो रहा है. इस बीच एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं. इस बार पीएम मोदी का शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान में दौरा होगा.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर बिहार दौरा होने वाला है. चुनावी साल में ताबड़तोड़ पीएम मोदी का बिहार दौरा हो रहा है. पिछले दिनों ही वे पटना पधारे थे, इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों की कई सौगातें भी दी थी. ऐसे में इस बार 20 जून को पीएम मोदी का बिहार दौरा होगा. वहीं, इस बार पीएम मोदी का दौरा बेहद ही खास माना जा रहा है. दरअसल, इस बार पीएम मोदी आरजेडी सुप्रीमो के बेहद खास रहे शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान में दहाड़ेंगे. 20 जून को सिवान में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है.

प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी के 20 जून को बिहार आगमन को लेकर जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी. इधर, पीएम मोदी के सिवान जिले में बड़ी जनसभा की तैयारी बीजेपी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. वहीं, कहा जा रहा है कि, इस दौरान एनडीए की ओर से एकजुटता दिखाने की कोशिश की जाएगी. इसके साथ ही पीएम मोदी करोड़ों की योजनाओं का तोहफा भी बिहार के लोगों को दे सकते हैं. इधर, विपक्ष को एनडीए की ओर से बड़ा संदेश भी दिया जा सकता है.

करोड़ों की योजनाओं का दिया था तोहफा

याद दिला दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा दो दिनों 29 और 30 मई को हुआ था. पिछले बार उन्होंने 29 मई को भव्य रोड शो किया था. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया था. इतना ही नहीं, बीजेपी के नेताओं के साथ अहम बैठक भी पीएम मोदी ने किया था. इसके अलावा 30 जून को बिक्रमगंज में उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया था. खासकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा की थी.

विपक्ष पर साधा निशाना

इधर, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘संपूर्ण क्रांति के महानायक प्रकाश नारायण जी का आज वर्ष गांठ है. कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की बात करते हैं, इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. थोड़ा सा कांग्रेसियों में लाज शर्म बची है तो उसको याद करना चाहिए कि, देश के अंदर संपूर्ण क्रांति का आह्वान जयप्रकाश नारायण ने किया था. कांग्रेसी ने उसका चीर हरण किया. कांग्रेस ने पचासों बार आपातकाल इस देश में लगाया. लेकिन, देश की जनता जाग चुकी है, इसलिए सवा साल के कांग्रेस का पतन हो गया.’

Also Read: CM Nitish: आज दरभंगा पहुंचेंगे सीएम नीतीश, पूर्व सांसद आनंद मोहन ने की बड़ी मांग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन