PM Modi Bihar Visit: बाबा साहेब के अपमान मामले में लालू पर मंच से भड़कें पीएम मोदी, बोले- 'ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे'

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Jun 2025 2:43 PM

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit (पीएम मोदी और लालू यादव की तस्वीर)

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीवान के जसौली पहुंचे जहां, उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर कटाक्ष किया. दरअसल, बाबा साहेब के अपमान मामले में पीएम मोदी ने कड़ा तंज कसा.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: सीवान के जसौली में आज पीएम मोदी पहुंचे. जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने सरकार की खूबियां गिनाई तो वहीं विपक्ष पर निशाना भी साधा. दरअसल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों से लगातार सत्ता पक्ष के निशाने पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया और कड़ा तंज कसा. पीएम मोदी ने लालू यादव पर तंज सकते हुए कहा कि, इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि ये परिवार के हित के लिए करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूकते हैं. खुद आंबेडकर इस तरह की राजनीति के खिलाफ थे.

‘ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे’

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया. बिहार में पोस्टर लगे हैं कि आंबेडकर के अपमान पर माफी मांगो. लेकिन, ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इनके मन में दलित, पिछड़े के प्रति सम्मान नहीं है. आगे प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, आरजेडी-कांग्रेस आंबेडकर की तस्वीर, पैरों में रखती है, जबकि मोदी बाबा साहेब को दिल में रखता है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ दिखी. लोगों की ओर से पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगातार लगाए जा रहे थे. वहीं, कांग्रेस और आरजेडी पर बरसते हुए पीएम मोदी इतने पर ही नहीं रुके बल्कि आगे भी करारा तंज कसा.

लालू-राबड़ी के शासनकाल पर भड़कें

पीएम मोदी ने कहा कि, आरजेडी और कांग्रेस की करतूतें और कारनामे बिहार विरोधी हैं. जब ये विकास की बात करते हैं तो दुकान-उद्योग धंधों, कारोबार सब में ताले लटकते नजर आते हैं. इसलिए ये बिहार के नौजवानों के दिल में कभी जगह नहीं बना पाए. ये माफिया राज, गुंडा राज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान एनडीए से पहले के शासनकाल जंगलराज बताया. साथ ही कहा कि, जंगलराज का बिहार के लोगों ने सफाया किया. जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था. इस तरह से जमकर विपक्ष पर सीवान में पीएम मोदी भड़कें.

Also Read: PM Modi Gift: PM मोदी ने वैशाली-देवरिया रेलखंड पर पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बौद्ध पर्यटकों का सफर अब होगा आसान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन