सीवान में महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, DM -SP ने की समीक्षा; CCTV फुटेज से उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते जिलाधिकारी व एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस ने सफल आयोजन के लिए नागरिकों और अखाड़ा समितियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Siwan News : शहर में सोमवार को महावीरी जुलूस एवं अखाड़ा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. सफल आयोजन के बाद जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे आयोजन की समीक्षा की. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों और मीडिया के सहयोग की सराहना की.

विज्ञापन

जुलूस मार्ग और संवेदनशील इलाकों पर पहले से थी नजर

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पहले से ही व्यापक तैयारियां की गयी थीं. निर्धारित जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों और विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी रखी गयी. संयुक्त टीमों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी.

डीजे, धारदार हथियार और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध का हुआ पालन

डीएम ने कहा कि सीवान के नागरिकों ने जुलूस के दौरान अनुशासन, संयम और सहयोग का परिचय दिया. अखाड़ा समितियों ने प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने डीजे, धारदार हथियार और ऑर्केस्ट्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के अनुपालन में सहयोग के लिए अखाड़ा समितियों और आम नागरिकों की सराहना की.

ड्रोन और CCTV कैमरों से होती रही निगरानी

एसपी भारत सोनी ने बताया कि महावीरी जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. संवेदनशील स्थानों के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा ड्रोन और CCTV कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की गयी.

वीडियो फुटेज से होगी नियम तोड़ने वालों की पहचान

एसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से आदेश का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा रही है. जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न होने के बावजूद नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

आगामी त्योहारों में भी शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने भविष्य में होने वाले महावीरी अखाड़ों और अन्य त्योहारों के दौरान भी शांति, सद्भाव, अनुशासन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस को इसी तरह आम लोगों तथा आयोजन समितियों के सहयोग की जरूरत है, ताकि सभी धार्मिक और सामाजिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन