पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा

Updated:
विज्ञापन

फोटो. कार्यक्रम का उद्घाटन करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

सीवान में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के लिए प्रशिक्षित किया।

विज्ञापन

सीवान. जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह तथा मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रमुखों एवं मुखियाओं को विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026, चंवर विकास योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा जल निकासी प्रबंधन सहित ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी तथा निगरानी व्यवस्था से अवगत कराना था.इस अवसर पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. योजनाओं का सफल क्रियान्वयन तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना से कार्य करें. उन्होंने कहा कि विकसित एवं आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण के लिए स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, चंवर विकास तथा टीबी मुक्त भारत अभियान जैसी योजनाओं को जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा.उन्होंने सभी प्रमुखों एवं मुखियाओं से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का आह्वान किया.जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है. उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने योजनाओं के उद्देश्य, क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी.वहीं मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन