सीवान: चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, विद्यार्थियों में रचनात्मकता और राष्ट्रभावना पर जोर

Author Amarnath Sharma|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पुरस्कृत प्रतियोगी छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अर्जुन संयुक्त विद्यार्थी शाखा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. समारोह में युवा स्वयंसेवकों की रचनात्मकता और राष्ट्रभावना की सराहना की गई.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अर्जुन संयुक्त विद्यार्थी शाखा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के सम्मान में समारोह आयोजित की गयी. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की. समारोह के मुख्य अतिथि जिला व्यवस्था प्रमुख प्रकाश कुमार थे. उन्होंने बस्ती सेवा प्रमुख राजेश कुमार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. कहा कि चित्रकला केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, सृजनशीलता और राष्ट्रभावना की प्रभावी अभिव्यक्ति है. कार्यक्रम में शाखा कार्यवाह अभिज्ञान के साथ निशांत, सारिका, परी, अभिजीत कुमार, विश्वजीत, यश, अभिजीत, शिवम कुमार, शिवम, आदर्श कुमार, आदर्श, रवि, हिमांशु, आदित्य, कौटिल्य, शौर्य, रुद्र, कृतिका, आर्यन, रिद्धि सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया. समारोह में कुल 25 स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन