सीवान: बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत, तीन दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
AI से बनाई गई तस्वीर
सिसवन के चैनपुर-भीखपुर सड़क पर बाइक की टक्कर से घायल बीरेन्द्र शर्मा की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर है।
Siwan News : चैनपुर-भीखपुर सड़क पर तीन दिन पहले बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई. मृतक की पहचान किशुनबारी गांव निवासी विक्रमा शर्मा के पुत्र बीरेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है. हादसे के बाद उनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था.
बेटे के साथ बाजार से लौट रहे थे बीरेन्द्र
बताया जाता है कि बीरेन्द्र शर्मा तीन दिन पहले अपने बेटे के साथ चैनपुर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान चैनपुर-भीखपुर सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
सीवान के बाद गोरखपुर किया गया रेफर
सिसवन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीरेन्द्र शर्मा को सीवान रेफर कर दिया. सीवान में भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
बीरेन्द्र शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद से ही परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
जिला परिषद सदस्य ने परिजनों से की मुलाकात
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी स्तर पर मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराने की मांग की.
पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई
इधर, घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. हादसे में शामिल बाइक और उसके चालक के संबंध में भी पुलिस स्तर से जानकारी जुटाई जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए