सीवान में पहल जीविका महिला समिति की पहली वार्षिक आम सभा, स्वावलंबन और आजीविका संवर्धन पर चर्चा
वार्षिक सभा में मंच आसीन जीविका की पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
नरेंदरपुर में पहल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की प्रथम वार्षिक आम सभा हुई. इस दौरान समिति के एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई और महिला स्वावलंबन के महत्व पर जोर दिया गया.
Siwan News : जीरादेई प्रखंड के नरेंदरपुर में सोमवार को पहल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की प्रथम वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम में समिति से जुड़ी महिलाओं और संकुल संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्ष सीमा देवी ने दीप प्रज्वलित कर की.
समिति के एक वर्ष के कार्यों की हुई समीक्षा
आम सभा के दौरान समिति के प्रथम वर्ष में किये गये कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. इस दौरान महिलाओं के स्वावलंबन, आजीविका संवर्धन और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.
समिति के आगामी कार्यों और योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने महिलाओं को आजीविका से जोड़ने और समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे.
अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, नरेंदपुर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, संदलपुर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सजल कुमार, नॉन-फार्म प्रबंधक आसिता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिल्पी कुमारी, टीओ विजय ज्योति, क्षेत्रीय समन्वयक अंशु कुमार पांडे, सामुदायिक समन्वयक सहित सीएफ गायत्री, विभा, एमबीके रिंकू और अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
महिला स्वावलंबन के महत्व पर दिया जोर
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिला स्वावलंबन और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने समिति से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सभा में महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और सामूहिक रूप से आगे बढ़ने पर जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए