सीवान में नीलगाय के झुंड से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर घायल

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

निजी अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करोम गांव में नीलगाय के झुंड की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से दोनों को समय पर उपचार मिला, जिससे उनकी जान बच सकी.

विज्ञापन

Siwan News: दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव के समीप मंगलवार को नीलगाय के झुंड की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण अली अहमद (बहारन) मौके पर पहुंचे. उन्होंने थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे को घटना की जानकारी दी और अपने सहयोगियों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से दोन बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनका तत्काल इलाज कराया गया.

सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराई बाइक

घायलों की पहचान दोन बाजार निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव और शिव नारायण राम (डीलर) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार दोनों किसी कार्य से सिवान गए थे. लौटते समय करोम स्थित आशीर्वाद मैरेज हॉल के पास अचानक आठ से दस की संख्या में नीलगाय सड़क पार करने लगीं. इसी दौरान एक नीलगाय उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत अब सामान्य है और समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई.

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन