निजी विद्यालयों के बच्चों का भी सरकारी स्कूलों में नामांकन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2024 9:46 PM

विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर सरकारी स्कूल से योजनाओं के लालच में नामांकन लेने वाले छात्रों की पोल खुलने लगी है. इ- शिक्षा कोष पर आधार अपडेट का काम पूरा होने के बाद प्रखंड में एक हजार से अधिक छात्रों का दो-दो स्कूल में नामांकन होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रखंड में सैकड़ों से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनका सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में नामांकन है.

विज्ञापन

गुठनी. प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर सरकारी स्कूल से योजनाओं के लालच में नामांकन लेने वाले छात्रों की पोल खुलने लगी है. इ- शिक्षा कोष पर आधार अपडेट का काम पूरा होने के बाद प्रखंड में एक हजार से अधिक छात्रों का दो-दो स्कूल में नामांकन होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रखंड में सैकड़ों से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनका सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में नामांकन है. ऐसे छात्रों को सरकारी स्कूल से नियमित योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है. विभाग की मानें तो एक छात्र का सरकारी या निजी एक ही स्कूल में नामांकन हो सकता है. इसके लिए इ -शिक्षा कोष पर छात्रों का प्रोफाइल तैयार किया गया है. इसमें आधार अपडेट होने के बाद दो-दो स्कूल में नामांकन का मामला सामने आया है. हालांकि विभाग की ओर से फिलहाल इस पर कोई मार्गदर्शन जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि विभागीय निर्देश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि संबधित छात्रों का एक जगह नामांकन रखा जाएगा. आप्शन के लिए दो-दो स्कूलों में कराते हैं नामांकन आप्शन और योजनाओं के लाभ के लिए अभिभावकों द्वारा छात्रों का दो-दो स्कूलों में नामांकन कराया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में योजनाओं के लाभ के लिए और निजी स्कूलों में बेहतर पढाई के लिए नामांकन कराया जाता है. इसमें कई अभिभावक तो खुद कहीं ना कहीं सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. इसके अलावा अधिकांश छात्रों ने नवोदय, सैनिक, केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रवेश परीक्षा के लिए सरकारी में नामांकन ले रखा है, लेकिन पढ़ाई निजी स्कूल में कर रहे हैं. अब स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट होने के बाद पोल खुलने लगी है. शिक्षा विभाग भी इसको लेकर गंभीर बना है. अब एक ही जगह छात्रों का नामांकन रहेगा. विभागीय दिशा-निर्देश के बाद होगी कार्रवाई सूत्रों की मानें तो हाल फिलहाल तक पहचान और अवैध कमाई के लिए सरकारी स्कूलों में छात्रों का स्कूल आए बिना उपस्थिति बना दी जाती थी. कई बार तो प्रखंड में फर्जी टीसी काटने का भी मामला सामने आ चुका है लेकिन अब विभागीय सख्ती के बाद ऐसे लोगों पर अंकुश लगता जा रहा है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में सैकड़ों छात्र का दो-दो स्कूल में नामांकन का मामला सामने आया है. विभाग से इस पर चर्चा की जा रही है. विभागीय आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन