सीवान: हीरो बाइक एजेंसी में चोरी, पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर; दो स्प्लेंडर और 7.50 लाख नकद ले गये

Updated:
विज्ञापन

जिस एजेंसी में चोरी हुई उसकी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौतन बाजार स्थित हीरो होंडा एजेंसी में चोरों ने रात में सेंध लगा दी. पीछे का दरवाजा तोड़कर वे 2 नई स्प्लेंडर बाइक, ₹7.50 लाख नकद और लाखों के पार्ट्स-पुर्जे चुरा ले गए. पुलिस एक बाइक बरामद कर जांच कर रही है.

विज्ञापन

नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित हीरो होंडा एजेंसी को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया. एजेंसी के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर दो नई स्प्लेंडर बाइक, 7.50 लाख रुपये नकद, बैटरी, हेलमेट, पार्ट्स-पुर्जे, कंप्यूटर का सीपीयू समेत करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह होने के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

पीछे का दरवाजा तोड़कर एजेंसी में घुसे चोर

एजेंसी के मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात प्रतिदिन की तरह एजेंसी बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह करीब 9:10 बजे एजेंसी पहुंचने पर ताला खोलकर अंदर गये, तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला. एजेंसी के अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

जांच करने पर दो नई स्प्लेंडर बाइक, करीब 7.50 लाख रुपये नकद, एक्साइड कंपनी की बैटरियां, छह हेलमेट, करीब 50 हजार रुपये मूल्य के पार्ट्स-पुर्जे तथा कंप्यूटर का सीपीयू समेत अन्य सामान गायब मिला.

हीरो 10 लख रुपए मूल्य की हीरो होंडा एजेंसी की संपत्ति की चोरी, नगद भाई पाट पूर्जा चोरी गई संपत्ति में शामिल | Prabhat Khabar Network
जिस एजेंसी में चोरी हुई उसकी तस्वीर

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एजेंसी का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए चोरों के आने-जाने के रास्ते और घटना के तरीके की जांच शुरू कर दी है.

एक चोरी की बाइक बरामद

नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि चोरी गयी दो बाइकों में से एक बाइक थाना क्षेत्र के गंधरपा गांव के समीप से बरामद कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी में शामिल लोगों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकदी, नई बाइक और अन्य सामान चोरी होने की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भी चिंता है. व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन