मैरवा नगर पंचायत में 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं

Updated:
विज्ञापन
मैरवा नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीर

मैरवा नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीर

Siwan News : मैरवा नगर पंचायत ने 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पिछले 100 दिनों में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया गया.

विज्ञापन

Siwan News : नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किसमती देवी ने की. इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 100 दिनों में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया गया.

विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

कार्यक्रम में मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले 100 दिनों के दौरान कराए गए निर्माण कार्यों, स्वच्छता अभियान तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. साथ ही आने वाले दिनों में शहर के सौंदर्यीकरण, जल निकासी व्यवस्था और पथ प्रकाश को और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई. उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

'सेवा, संकल्प और समर्पण हमारी कार्यशैली का हिस्सा'

मुख्य पार्षद किसमती देवी ने कहा कि 'सेवा, संकल्प और समर्पण' केवल एक नारा नहीं, बल्कि नगर पंचायत की कार्यशैली का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि मैरवा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से युक्त नगर बनाने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जनता का सहयोग और पार्षदों का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

पारदर्शिता और समयबद्ध योजनाओं पर दिया जोर

कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 100 दिनों के भीतर नगर क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. उन्होंने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की पूरी टीम इसी संकल्प के साथ लगातार जनसेवा में जुटी हुई है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन