मैरवा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का स्वागत, बिट्टू सिंह ने चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

साई बाबा का प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते हुए

Education Minister Mithilesh Tiwari : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मैरवा के कोड़रा स्थित साईं धाम मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया. उन्होंने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की और मंदिर के संस्थापक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह द्वारा सम्मानित किए गए.

विज्ञापन

Education Minister Mithilesh Tiwari : मैरवा के कोड़रा स्थित साईं धाम मंदिर के 18वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे. मंदिर के संस्थापक सह बिहार नागरिक परिषद के महासचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र, साईं बाबा की प्रतिमा के साथ चांदी का मुकुट, गदा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया. समारोह में बिहार और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

साईं धाम पहुंचे शिक्षा मंत्री, पूजा-अर्चना कर लिया प्रसाद

कोड़रा स्थित साईं धाम मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साईं बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे और कार्यक्रम की निगरानी करते रहे.

बिट्टू सिंह ने चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर किया सम्मान

साईं मंदिर के संस्थापक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को अंगवस्त्र और साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की. इसके साथ ही उन्हें चांदी का मुकुट, गदा और तलवार देकर सम्मानित किया गया. समारोह में मौजूद अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र और साईं बाबा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया.

साईं बाबा की कृपा से मंत्री बनने की बताई बात

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वह दूसरी बार साईं मंदिर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार जब मंदिर आए थे, तब चुनाव हार गए थे और दूसरी बार मंत्री बनकर पहुंचे हैं. उन्होंने इसे साईं बाबा की कृपा बताया. मंत्री ने अपनी ओर से, शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया.

मैरवा मे शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी को बिट्टू सिंह अंग वस्त्र, चांदी का मुकुट, साई बाबा का प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते हुए | Prabhat Khabar Network
मैरवा मे शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी को बिट्टू सिंह अंग वस्त्र

बिट्टू सिंह को बताया दूसरा भगीरथ

शिक्षा मंत्री ने मंदिर के संस्थापक राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की सराहना की. उन्होंने कहा कि जिस तरह भगीरथ गंगा को धरती पर लेकर आए थे, उसी तरह बिट्टू सिंह ने नासिक से साईं बाबा को मैरवा लाकर साईं धाम का निर्माण कराया. उन्होंने मंदिर स्थापना और धार्मिक गतिविधियों के लिए संस्थापक के प्रयासों की प्रशंसा की.

भोजपुरी भाषा में शिक्षा पर दिया जोर

शिक्षा मंत्री ने भोजपुरी भाषा की महत्ता पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भोजपुरी में अपनी अलग पहचान बनाने की ताकत है. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक से पांच तक बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और लोगों से बच्चों को भोजपुरी में पढ़ाने का आह्वान किया.

बोले- पढ़ेंगी बेटियां तो बढ़ेगा बिहार

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति जीवन में कितना भी धन कमा ले, वास्तविक रूप से धनी तभी माना जाएगा जब उसके पास ज्ञान हो. उन्होंने लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि कोई भी घर या झोपड़ी ऐसी न बचे, जिसके बच्चे स्कूल नहीं जाएं. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार महीनों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, "पढ़ेंगी बेटियां तो बढ़ेगा बिहार."

भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां

समारोह के बाद भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें धनंजय शर्मा, डिंपल सिंह, विशाल गगन, रघु राजा, सोनम शर्मा और अरशद राज ने गीत प्रस्तुत किए. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते रहे. तालियों की गड़गड़ाहट से मंदिर परिसर गूंजता रहा और समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

Also Read : सीवान : दो कमरों में 44 बच्चे और सात शिक्षक, हसनपुरा के इस स्कूल में संसाधनों की कमी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन