सीवान: जनता दरबार में सीओ ने सुनी फरियाद, पांच भूमि विवादों का मौके पर हुआ निपटारा
जनता दरबार में उपस्थित सीओ व फरियादी
हसनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित के नेतृत्व में भूमि विवादों का त्वरित निपटारा किया गया. कुल पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन होने से फरियादियों को बड़ी राहत मिली है.
Janata Darbar: हसनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें भूमि विवाद एवं जमीन से संबंधित कुल पांच मामले फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए.
आपके शहर में
सीओ ने गंभीरता से सुनी फरियादियों की समस्याएं.
सीओ ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कागजातों की जांच की. आवश्यक दस्तावेजों एवं दोनों पक्षों की बातों को देखने-सुनने के बाद सभी पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया.
इन मामलों का हुआ निष्पादन.
जनता दरबार में पुष्पा तिवारी बनाम राजू तिवारी, ग्राम परसा हरनाटांड़, पंचायत हरपुर कोटवा, फिरोज अंसारी बनाम मुनीर अंसारी, बसंत नगर, नजीर अहमद बनाम हैदर, खुर्शीद व अशरफ, पियाउर, आशीष मिश्रा बनाम दिलीप पाल व जलालुद्दीन तथा लालबाबू प्रसाद, लहेजी से संबंधित मामले शामिल थे.
जनता दरबार से लोगों को मिलती है राहत.
सीओ ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जनता दरबार महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिलती है.
मौके पर डाटा ऑपरेटर वसीम अहमद सहित सभी फरियादी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए