सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के रहने 55 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. गांव के हरिशंकर यादव उर्फ कदम यादव अपने निजी काम कर साइकिल से वापस घर जा रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर ग्यासपुर काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. जहां सीवान के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्रतिनिधि,सिसवन. मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के रहने 55 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. गांव के हरिशंकर यादव उर्फ कदम यादव अपने निजी काम कर साइकिल से वापस घर जा रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर ग्यासपुर काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. जहां सीवान के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन जैसे हीं शव को गांव लेकर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मृतक के घर पहुंच शव का पंचनामा कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया . मृतक के दो लड़के और एक लड़की हैं.इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. दुर्गापुर में सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के चोरमा टोले गजियापुर गांव निवासी युवक संटू पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई.पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में करीब एक माह पहले हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल के बाद वह इलाजरत था . स्थानीय लोगों के अनुसार . तबीयत में कुछ सुधार होने पर परिजन तीन-चार दिन पहले उसे घर ले आए थे, लेकिन मंगलवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सीवान ले जाया गया. वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक कोलकाता में ड्राइवर का काम करता था और अपने पीछे पत्नी मिन्ता देवी समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




