सीवान: महाराजगंज में महावीरी मेले को लेकर फ्लैग मार्च, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
फोटो-फ्लैग मार्च निकालते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
महाराजगंज में मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला की तैयारी पूरी। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी।
Siwan News : उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. बुधवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. एसडीओ अनीता सिन्हा के नेतृत्व में निकला मार्च अनुमंडल कार्यालय से शुरू होकर राजेंद्र चौक, मोहन बाजार, नखास चौक, पुरानी बाजार, शहीद स्मारक चौक होते हुए थाने तक पहुंचा.
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सायरन और जवानों की कदमताल से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया गया. एसडीओ ने कहा कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
मेले के दौरान भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.
शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील
एसडीओ अनीता सिन्हा ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ लाइसेंसीधारियों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ मेला संपन्न कराने की अपील की है. महावीरी अखाड़ों के आयोजन को लेकर प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग मांगा है.



आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए