सीवान में महावीरी अखाड़ा मेले की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

Updated:
विज्ञापन

मेला स्थल पर सजने लगीं दुकानें, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बन रहे मंच

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के भगवानपुर हाट और सकरी में 21 व 22 सितंबर को होने वाले महावीरी अखाड़ा मेले के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. मेले की सुरक्षा के लिए 13 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

Siwan News : भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर और सकरी में 21 व 22 सितंबर को आयोजित होने वाले महावीरी अखाड़ा मेले की तैयारियां तेज हो गयी हैं. मेला स्थल पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजने लगी हैं. झूले लगाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार किये जा रहे हैं. मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है.

विज्ञापन

भगवानपुर और सकरी में निकलेगा अखाड़ा जुलूस

भगवानपुर कॉलेज परिसर में भगवानपुर और रामपुर के अखाड़े शामिल होंगे. वहीं सकरी के शंकरपुर स्थित शनिचरा स्थान पर सकरी और शंकरपुर के अखाड़े जुटेंगे. सोमवार की शाम हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद रात में अखाड़ा जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में महावीर जी की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.

मंगलवार को दोनों स्थानों पर मेला आयोजित होगा. इस दौरान बैंड-बाजे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. मेला स्थल पर दुकानों और झूलों की व्यवस्था की जा रही है.

13 चिन्हित स्थानों पर तैनात रहेगा सुरक्षा बल

सकरी में पूर्व की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है. भगवानपुर में चार और सकरी में नौ चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र पुलिस बल और लाठी बल की तैनाती की गयी है.

प्रशासन की ओर से दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि मेला और अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.

जुआफर में ग्रामीणों ने बनाया अस्थायी रास्ता

सकरी मेला जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए जुआफर में ग्रामीणों ने गंडकी नदी पर आपसी सहयोग से अस्थायी रास्ता तैयार किया है. नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के कारण आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने साइफन लगाकर मिट्टी भरने के बाद डायवर्सन तैयार किया है.

ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष भी इसी तरह अस्थायी रास्ता बनाया गया था, जो जुलाई में नदी के तेज बहाव में बह गया था. इस बार पानी का बहाव कम होने और महावीरी मेले को देखते हुए ग्रामीणों ने फिर से रास्ता तैयार किया है.

हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस अस्थायी रास्ते के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है. इसके बावजूद मेले के दौरान लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से यह व्यवस्था की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन