सीवान के महाराजगंज में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, 26 अगस्त को बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते एसडीपीओ अमन व अन्य

महाराजगंज में हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Peace Committee Meeting: हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी को लेकर शनिवार को महाराजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अमन ने की. इस दौरान जुलूस के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जयंती के अवसर पर शाही जामा मस्जिद, पुरानी बाजार से जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस निर्धारित मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगा. प्रशासन ने जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने को लेकर लोगों से सहयोग की अपील की.

आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

एसडीपीओ अमन ने कहा कि पर्व के दौरान सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें. जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी.

उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ जुलूस की निगरानी भी की जाएगी.

26 अगस्त को बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

एसडीपीओ ने बताया कि जुलूस को देखते हुए 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किये जाएंगे.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में सीओ जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, खालिद हुसैन, रिज्वानुल्लाह, लाडले, हरिशंकर आशीष, रौशन अली, अब्दुल्ला कुरेशी, शमशाद खान, शक्ति शरण, मनु कुमार सिंह, दयाशंकर द्विवेदी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन