सीवान में LPJ वितरकों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, PNG की अनिवार्यता वापस लेने और नए गैस कनेक्शन शुरू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप कर बाहर निकलते एजेंसी संचालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले के एलपीजी वितरकों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. उनकी मुख्य मांगें हैं कि पीएनजी की अनिवार्यता को तत्काल वापस लिया जाए और बंद पड़े नए गैस कनेक्शन को फिर से शुरू किया जाए.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के एलपीजी वितरकों ने सोमवार को जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से वितरकों ने एलपीजी कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से सरकार को अवगत कराने का अनुरोध किया. समाहरणालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान सीवान एचपी गैस एजेंसी के संचालक खालिद हुसैन, पार्वती गैस एजेंसी के संचालक अशोक कुमार, आनंद श्री भारत गैस के संचालक, बी एंड सी इंडेन मैरवा के सुजीत कुमार समेत जिले के अन्य एलपीजी वितरक मौजूद रहे.

विज्ञापन

पीएनजी की अनिवार्यता वापस लेने की मांग

वितरकों ने ज्ञापन में पीएनजी की अनिवार्यता को तत्काल वापस लेने की मांग की. उनका कहना है कि पीएनजी को अनिवार्य किए जाने से एलपीजी वितरकों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वितरकों ने अपनी मांग के समर्थन में संविधान के अनुच्छेद 14 का भी उल्लेख किया है.

नए गैस कनेक्शन शुरू करने की मांग

वितरकों ने बंद किए गये नए गैस कनेक्शन को अविलंब शुरू करने की मांग की. उनका कहना है कि नए कनेक्शन बंद होने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ वितरकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को जल्द शुरू करने का अनुरोध किया.

प्रशासकीय शुल्क बढ़ाने की मांग

एलपीजी वितरकों ने प्रशासकीय शुल्क बढ़ाने की भी मांग रखी. इसके साथ ही होम डिलीवरी में डी-नेवो स्टडी के अनुसार 75 रुपये की आंतरिक वृद्धि की मांग की गयी. वितरकों ने ई-केवाईसी के लिए सार्वजनिक तेल कंपनियों की ओर से गैस वितरकों को 236 रुपये का भुगतान करने की मांग भी ज्ञापन में की.

नॉन-डोमेस्टिक गैस पर टारगेट नहीं देने की मांग

वितरकों ने सार्वजनिक तेल कंपनियों से नॉन-डोमेस्टिक गैस के लिए टारगेट निर्धारित नहीं करने की मांग की. उनका कहना है कि एलपीजी वितरण कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए इन मांगों पर विचार किया जाना जरूरी है.

ज्ञापन में एलपीजी वितरण से जुड़ी अन्य समस्याओं और मांगों का भी उल्लेख किया गया है. वितरकों ने सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन