सीवान: नाली विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर हाट थाना.

Siwan News : थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Siwan News : थाना क्षेत्र के लहुड़ी कौड़ियां गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पक्ष के तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनलोगों पर केस दर्ज हुआ

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि लहुड़ी कौड़ियां गांव निवासी सोनू कुमार के आवेदन पर हकीम राय, संतोष राय, अरविंद राय, योगेंद्र राय, राजेश राय समेत कुल 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही

उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अरविंद राय, संतोष राय तथा देव नाथ राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन