सीवान: भगवानपुर हाट में विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत रैयतों को बांटा गया खानापूरी पर्चा

Updated:
विज्ञापन

शिविर में पर्चा बाँटते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवानपुर हाट अंचल की खेढ़वां पंचायत में विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत खानापूरी पर्चा (प्रपत्र-7) का वितरण किया गया. यह पर्चा भूमि के संपूर्ण विवरण के साथ विवादों को कम करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुगम बनाने में मदद करेगा. रैयतों से अपील है कि वे प्राप्त पर्चों की सावधानीपूर्वक जांच करें.

विज्ञापन

Siwan News : विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत भगवानपुर हाट अंचल की खेढ़वां पंचायत के राजस्व ग्राम वृत बगाही में सोमवार को खानापूरी पर्चा (प्रपत्र-7) का वितरण किया गया. प्रखंड के न्यू बीआरसी भवन परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में रैयत पहुंचे और अपना पर्चा प्राप्त किया.

विज्ञापन

पर्चा में दर्ज है भूमि का पूरा विवरण

शिविर प्रभारी सह विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि विशेष भूमि सर्वेक्षण का उद्देश्य पुराने भूमि अभिलेखों को अद्यतन करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है. खानापूरी पर्चा में रैयत का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा और चौहद्दी समेत भूमि से संबंधित पूरा विवरण दर्ज किया गया है.

उन्होंने रैयतों से पर्चा प्राप्त करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नाम, खाता, खेसरा या रकबा में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है.

30 दिनों के भीतर जमा कर सकेंगे दावा-आपत्ति

अधिकारियों ने बताया कि पर्चा में किसी तरह की गलती मिलने पर रैयत संबंधित दस्तावेजों के साथ 30 दिनों के भीतर शिविर कार्यालय में दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं. इससे रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार समय पर किया जा सकेगा.

सर्वेक्षण पूरा होने पर कई काम होंगे आसान

अधिकारियों के अनुसार विशेष भूमि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद भूमि से जुड़े अभिलेख अधिक व्यवस्थित और अद्यतन होंगे. इससे भूमि की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में रैयतों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

शिविर में मौजूद रहे सर्वेक्षण विभाग के कर्मी

शिविर में कानूनगो अंबिका सिंह, संदीप कुमार, अमीन आलोक कुमार, जयनन्दन कुमार, लिपिक सूरज कुमार सहित सर्वेक्षण विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने रैयतों को पर्चा प्राप्त करने के बाद उसमें दर्ज विवरण की जांच करने की सलाह दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन