सीवान: करसौत पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 19 अगस्त से नामांकन, एक सितंबर को मतदान
सूचना पट्ट पर चिपकाते कर्मी
करसौत पैक्स चुनाव की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 19 अगस्त से नामांकन भरे जाएंगे. मतदान 1 सितंबर को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Siwan News: दरौंदा प्रखंड के करसौत पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से चुनाव संबंधी सूचना प्रकाशित कर दी गई. अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके बाद संबंधित पैक्स क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं.
बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि करसौत पैक्स चुनाव के लिए 19 एवं 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 एवं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) की जाएगी.
25 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 25 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा. यदि किसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं होता है तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा.
एक सितंबर को होगा मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम
उन्होंने बताया कि एक सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. निर्वाचन प्रक्रिया तीन सितंबर को औपचारिक रूप से समाप्त मानी जाएगी.
प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है. पैक्स क्षेत्र में चुनावी समीकरण को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











