करेंट लगने से पति- पत्नी की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 22 Sep 2025 9:05 PM

विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में सोमवार की दोपहर बुजुर्ग दंपती की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतकों में लक्ष्मण चौरसिया (65) और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिसवन. चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में सोमवार की दोपहर बुजुर्ग दंपती की करेंट की चपेट में अने से मौत हो गयी. मृतकों में लक्ष्मण चौरसिया (65) और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण चौरसिया की पत्नी अपने घर की सफाई कर रही थी. सफाई के दौरान घर में रखे टेबल पंखे को सही कर रहीं थीं. तभी उन्हें करेंट लग गया. पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी करेंट की चपेट में आ गए और गिरकर छटपटाने लगे. कुछ ही देर में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. करेंट से पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मां और पिता का शव देखते ही बेटी अचेत होकर गिर पड़ी. बेटे के आने पर होगा दाह संस्कार बुजुर्ग दंपती के मौत की खबर मिलने के बाद घर के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं दोनों की शादी हो गयी. बेटा भीम चौरसिया लुधियाना में रह कर काम करता है. जिसे माता पिता की मौत की सूचना दे दी गयी है. उसके आने के बाद ही दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन