सीवान: सड़क दुर्घटना में मृत मनन यादव का हुआ अंतिम संस्कार, ट्रैफिक पुलिस को सौंपी गई मामले की जांच

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़का टड़िला गांव में सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय मनन यादव की मौत से मातम पसर गया. हादसे में बाइक सवार भी घायल हुए हैं. मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़का टड़िला गांव निवासी 70 वर्षीय मनन यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा. परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज से माहौल गमगीन बना हुआ था. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचा, जिसके बाद मंगलवार को गांव स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि मनन यादव सोमवार की सुबह करीब नौ बजे हसनपुरा से साइकिल से दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग स्थित टड़िला मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी साइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी.

हादसे में मनन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बाइक सवार का पैर टूटा, पत्नी भी घायल

दुर्घटना में बाइक सवार रजनिश कुमार का पैर टूट गया, जबकि उनकी पत्नी रानी देवी को भी चोटें आयीं. दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया.

घटना के बाद मनन यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

ट्रैफिक पुलिस को सौंपा गया मामला

इस संबंध में एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित मामले को सीवान ट्रैफिक इंचार्ज को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन