सीवान के गुठनी में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर CDPO को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ज्ञापन सौंपती सेविका

गुठनी में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय, मोबाइल रिचार्ज के लिए मासिक राशि और सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी सहित अन्य लाभों की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सीडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

Anganwadi worker protest: गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद सेविकाओं ने सीडीपीओ फिरदौस शेख को मांग पत्र सौंपकर सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सेविकाएं मौजूद रहीं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.

न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय देने की मांग

प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने सरकार से वेतन अथवा न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय देने की मांग की. सेविकाओं का कहना था कि लंबे समय से वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मानदेय में उचित सुधार किया जाना चाहिए.

इसके साथ ही सेविकाओं ने खंडित मानदेय की व्यवस्था समाप्त कर पूर्व की तरह नियमित मानदेय भुगतान करने की मांग की.

मोबाइल रिचार्ज के लिए हर माह राशि देने की मांग

सेविकाओं ने अपने मांग पत्र में मोबाइल रिचार्ज के लिए भी प्रत्येक माह बाजार दर के अनुसार राशि उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल का लगातार इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में रिचार्ज का खर्च भी महत्वपूर्ण है.

सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी समेत अन्य लाभ की मांग

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी सहित अन्य लाभ देने की भी मांग की. सेविकाओं ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए.

प्रदर्शन के दौरान आभा देवी, इंदु देवी, बृंदा देवी, शांति देवी, अरविंदी देवी, शकुंतला देवी, सरोज देवी और अंचला देवी समेत कई आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन