सीवान में पीएचसी में प्रशासनिक बदलाव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बदले, डॉ. हरीश कुमार को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
हसनपुरा पीएचसी में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति समाप्त, डॉ. हरीश बने नए प्रभारी

स्वास्थ्य विभाग ने हसनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. डॉ. मनोज कुमार की जगह डॉ. हरीश कुमार को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. यह फेरबदल विभाग के सचिव के निर्देश पर हुआ है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर हसनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. उनकी जगह संस्थान के वरीयतम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरीश कुमार को नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश

इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग, बिहार के सचिव के निर्देश के आलोक में यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.

डॉ. मनोज कुमार को मूल पदस्थापन पर लौटने का निर्देश

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. मनोज कुमार को निर्देश दिया गया है कि वे अपना प्रभार डॉ. हरीश कुमार को सौंप दें. इसके बाद वे अपने मूल पदस्थापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुसैनगंज में योगदान देकर वहां आवंटित कार्यों का निर्वहन करेंगे.

डॉ. हरीश कुमार को तत्काल प्रभार संभालने का निर्देश

वहीं, नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्रभार ग्रहण करने से संबंधित प्रतिवेदन की आठ प्रतियां प्रतिहस्ताक्षर के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है.

अब हसनपुरा पीएचसी की जिम्मेदारी डॉ. हरीश कुमार के हाथों में

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले के बाद हसनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रशासनिक जिम्मेदारी अब डॉ. हरीश कुमार संभालेंगे. विभाग को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.

खान सर ने कहा- जो मुझे जीजा मानता है, वही फैजल खान कहता है, दो आधार कार्ड के आरोपों पर भी दी सफाई


विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन