मिट्टी की दीवार गिरने से युवती की गयी जान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jul 2020 8:59 AM
गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से दब कर एक युवती की मौत हो गयी.
सीवान : गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से दब कर एक युवती की मौत हो गयी. वहीं एक छोटी बच्ची घायल हो गयी. युवती की मौत घटना के कुछ देर बाद इलाज के क्रम में सीवान सदर अस्पताल में हुई.सोमवार की सुबह डरैला गांव के सुभाष राम की पुत्री मनीषा कुमारी चचेरी बहन खुशी) के साथ मिट्टी की दीवार वाले फुस के मकान में बैठी थी. अचानक मिट्टी की दीवार गिर गयी. इसमें दोनों बहनें दब गयीं. ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को निकाला और दोनों को अस्पताल ले गये. लेकिन युवती की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










