सीवान के रघुनाथपुर में निषेधाज्ञा उल्लंघन पर भाकपा माले-ऐपवा के 26 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
रघुनाथपुर में थाना घेराव और प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में भाकपा माले और ऐपवा के 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूर्व विधायक अमरनाथ यादव और ऐपवा अध्यक्ष रमावती देवी भी नामजद हैं. पुलिस जांच में जुट गई है.
Prohibition Violation: रघुनाथपुर थाना घेराव और प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामले में प्रशासन ने भाकपा माले और ऐपवा से जुड़े 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में भाकपा माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव और ऐपवा अध्यक्ष रमावती देवी समेत 26 लोगों को नामजद किया गया है.
आपके शहर में
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रवि रंजन सिंह ने बताया कि सीवान सदर अनुमंडल दंडाधिकारी आशुतोष कुमार ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 अगस्त से दो सितंबर 2026 तक बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी. इसके तहत जुलूस, प्रदर्शन, माइक से प्रचार-प्रसार तथा चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया था. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर लोगों को निषेधाज्ञा की जानकारी भी दी गयी थी.
थाना घेराव और प्रदर्शन के दौरान उल्लंघन का आरोप
मजिस्ट्रेट राम धीरज चौधरी एवं हुसैनगंज थाना के पुअनि आशुतोष कुमार की शिकायत पर रघुनाथपुर थाना में कांड संख्या 235/26 दर्ज किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को थाना घेराव और प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए