रामराज्य मोड़ पर अतिक्रमण हटाया गया

Updated:
विज्ञापन

शहर के व्यस्त रामराज्य मोड़ पर बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. शहर के व्यस्त रामराज्य मोड़ पर बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया.नगर परिषद की ओर से सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, अतिक्रमण प्रभारी अक्षर रोशन सहित अन्य कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे. कार्रवाई के दौरान जिन लोगों द्वारा सड़क किनारे टीनशेड, गुमटी और प्लास्टिक लगाकर कब्जा किया गया था. उन्हें हटाया गया और कई मामलों में जुर्माना भी वसूला गया. वर्षों से सड़क किनारे अस्थायी ढांचे बनाकर व्यवसाय चलाया जा रहा था.जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि खासकर सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी.एसडीओ ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है.उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.इस कार्रवाई के बाद रामराज्य मोड़ पर सड़क काफी चौड़ी और साफ नजर आई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन