सीवान: महाराजगंज में 10 हजार से अधिक बकाया बिजली बिल वालों पर कार्रवाई, कटेगा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो-महाराजगंज बिजली कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराजगंज में बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई। 10 हजार से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटने का अभियान शुरू, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Siwan News : वर्षो से बिजली बिल के रूप में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली कंपनी ने सख्ती शुरू कर दी है. कंपनी ने ऐसे बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

10 हजार से 50 हजार रुपये तक बकाया रखने वालों की बनी सूची

राज्य सरकार ने जुलाई 2025 के बिल से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा शुरू की थी. इसके बावजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं पर पहले से बिजली बिल के रूप में 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक बकाया है. बिजली कंपनी की ओर से इन उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है.

नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं, कंपनी को हो रहा राजस्व नुकसान

बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ओर से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे बिजली कंपनी को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. अब कंपनी ने ऐसे सभी बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पंचायत स्तर पर बड़े बकाएदारों की पहचान

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है. सूची में शामिल बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर उनका बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर काम कर रहे एमआरसी और मानव बलों को दी गई है.

इंजीनियर और सुपरवाइजर करेंगे अभियान की निगरानी

कनेक्शन काटने के अभियान की निगरानी के लिए सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को अभियान की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट भी देने को कहा गया है. वहीं, राजस्व वसूली में लगे एमआरसी और मानव बलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लाइन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, बकाया बिल की वसूली और राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया जा रहा है. वर्षों से 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहते हैं इंजीनियर

कार्यपालक अभियंता महाराजगंज प्रभात सिंह ने बताया कि वर्षों से बिजली बिल के रूप में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं. राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से बिजली कंपनी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ बकाया बिल भुगतान अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन