वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सीवान -सिसवन मुख्य मार्ग एसएच 89 व एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़ीला मोड़ के समीप मंगलवार की अपराह्न तकरीबन साढ़े बारह बजे अनियंत्रित वाहन ने एक साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान एमएच नगर थाने के तेलकथू निवासी मुस्ताक खान (60 ) के रुप में की गयी.
प्रतिनिधि, हसनपुरा. सीवान -सिसवन मुख्य मार्ग एसएच 89 व एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़ीला मोड़ के समीप मंगलवार की अपराह्न तकरीबन साढ़े बारह बजे अनियंत्रित वाहन ने एक साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान एमएच नगर थाने के तेलकथू निवासी मुस्ताक खान (60 ) के रुप में की गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है मुस्ताक खान हसनपुरा बाजार करके साइकिल से अपने घर तेलकथू लौट रहे थे, तभी उक्त स्थल पर सड़क पार करते समय सीवान दिशा से आ रही अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर हीमौत हो गई. वही घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उपस्थित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे, जहां शव देखकर विलाप करने लगे. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. वहीं परिजनों ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटनाक्रम को देख कर दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की. इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच सभी रोने बिलखने लगे.मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्री है.वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




