सीवान: सिसवन में DM की बैठक में सख्ती, BEO की गैरहाजिरी पर शो-कॉज; अधिकारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी | Prabhat Khabar Network

सीवान के सिसवन प्रखंड में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने अधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रशासनिक कार्यों, विधि-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया. अनुपस्थित BEO को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी (DM) विजय प्रकाश मीणा ने रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड व अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, विधि-व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें अधिकारी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. वहीं बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने उनके खिलाफ कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.

बैठक करते डीएम   मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी | Prabhat Khabar Network
बैठक करते डीएम मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी | Prabhat Khabar Network

विधि-व्यवस्था और पशु चिकित्सा सेवाओं पर जोर

विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की. बैठक में पशुपालकों की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति और पशुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण

समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. कार्यकारी एजेंसी को तय मानकों के अनुरूप कार्य में तेजी लाकर इसे समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

बैठक करते डीएम   मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी व मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक में ये अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बालेंदु कुमार, सिसवन बीडीओ राजेश कुमार, सीओ उदयन सिंह, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार, विजयरंजन कुमार, जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रखंड व अंचल कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान के भगवानपुर में किशोरी अपहरण मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गयीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन