सीवान के भगवानपुर में किशोरी अपहरण मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गयीं

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर दाना

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र से किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अपहृत किशोरी की तलाश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Minor Abduction: एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर गांव से पुलिस ने शनिवार की रात किशोरी के कथित अपहरण के मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को चारों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटी के अपहरण की महिला ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, इसी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए एमएच नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी.

पुलिस ने रात में गांव में की छापेमारी

इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक लव पासवान ने महिला कांस्टेबल के सहयोग से शनिवार की रात भीखपुर भगवानपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी महिलाओं से मामले को लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद रविवार को चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अपहृत किशोरी के संबंध में पुलिस जुटा रही जानकारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अपहृत किशोरी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : Bihar Politics: SC/ST आरक्षण पर सहयोगियों में तकरार, संतोष सुमन ने मांगी समीक्षा, चिराग ने ठुकराया सब-कोटा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन